PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिलाधिकारी हाथरस ने राजकीय हाईस्कूल विद्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए बाउंड्री वाल का निर्माण विद्युत कनेक्शन तथा संपर्क मार्ग का निर्माण तत्काल कराने के निर्देश दिए
1131 दिन

जिलाधिकारी हाथरस अर्चना वर्मा ने । विकास खण्ड सादाबाद के ग्राम पंचायत मिढ़ावली में संचालित राजकीय हाईस्कूल विद्यालय क औचक निरीक्षण कर बाउण्ड्रीवाल का निर्माण, विद्युत कनैक्शन तथा सम्पर्क मार्ग का निर्माण तत्काल कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि विद्यालय का निर्माण कार्य वर्ष 2014 में प्रारम्भ हुआ था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात वर्ष 2018 में कार्यदायह संस्था द्वारा सुपुर्द किया गया था। विद्युत कनैक्शन हेतु विद्युत विभाग द्वारा तैयार एस्टीमेट के आधार पर धनराशि जमा करा दी गई है परंतु अभी तक विद्युत कनैक्शन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर के पीछे रिक्त भूमि पर ग्रामीणों द्वारा मिट्टी का खनन किया जा रहा है तथा कभी-कभी मरे हुए जानवरों को फेंक दिया जाता है, जिससे समस्या उत्पन्न हो रही है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सादाबाद तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस को खनन संबंधी समस्या का तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिए तथा मृत जानवरों फैंकने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत विभाग को विद्यालय के संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु पैमाईश कराते हुऐ कार्ययोजना तैयार कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत कनेक्शन की कार्यवाही को तत्काल पूर्ण करते हुए फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी तथा एडीओ पंचायत को विद्यालय परिसर के चारों ओर चाहर दीवारी के निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिय पूर्ण करते हुए नियमानुसार निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की रिक्त भूमि पर वृहद मात्रा में वृक्षारोपण कराने एवं विद्यालय के पीछे गड्ढों पर मिट्टी भराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रयोगशाला में कोई भी सामग्री उपलब्ध नहीं है। जिस पर उन्होंने प्रधानाचार्य को उपलब्ध सामग्री प्रयोगशाला में रखवाने एवं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को प्रयोगात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आर0ओ0 लगाने के निर्देश दिए।

 


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल