PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

प्रावदा दैनिक कार्यालय पर आयोजित गणतंत्र समारोह धूम धाम से मनाया गया।
857 दिन

जिलाधिकारी अर्चना वर्मा पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने रामलीला मैदान स्थित प्रावदा दैनिक  दैनिक कार्यालय पर आयोजित गणतंत्र समारोह धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अर्चना वर्मा पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यापर्ण  करके किया। डीएम व एसपी ने झंडारोहण किया और झंडे को सलामी दी। राष्ट्र गान के उपरांत देश के वीर अमर शहीदों का स्मरण किया गया। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व है मैं जहां भी जा रही हूं वहीं लोगों में देश के प्रति कर्तव्य पालन का जज्बा दिखाई दे रहा है। जिस तरह यहां व्यापारियों आम लोगों में देश के प्रति हर्षोल्लाह दिखाई दे रहा है यह उल्लास हमेशा बना चाहिए। इस देश को आजाद करने में हमारे जवानों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं यह हमें कभी भुलना नहीं चाहिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का प्रावदा दैनिक जिला प्रतिनिधि  उमाशंकर जैन द्वारा बुके देकर का स्वागत किया था। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाधिकारी के स्टेनो शैलेंद्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह, एसपी पीआरओ अरविंद राठी, व्यापारी नेता योगेंद्र शर्मा योग पंडित, पंजाबी मार्केट कपड़ा कमेटी अध्यक्ष हरीश आहूजा, उप महामंत्री मुरारीलाल वार्ष्णेय, महामंत्री सत्येंद्र गुप्ता वार्ष्णेय, भानु तोमर, पीएन शर्मा, रितेश वार्ष्णेय बॉबी, सूरज मौर्य, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, जीतू चौधरी, उमाकांत कुलश्रेष्ठ बॉबी, अनूप भारद्वाज, रोहित राज, मोनू कुरैशी, पवन जैन, पुलकित जैन के अलावा राकेश जैन, कमलेश जैन लाल वाले, अनूप जैन, अनिल जैन गुड्डू, सुधीर जैन, धीरज जैन, स्वेताक जैन, धीरज जैन रिंकू, कपिल पाठक, मोनू मिश्रा, माधव अग्रवाल, युगल अग्रवाल, कार्तिक खरबंदा, प्रशांत शर्मा, निशु अग्रवाल, मुरारी लाल शर्मा अमित शर्मा, संतोष अग्रवाल, अनुज अरोरा आदि व्यापारी मौजूद थे।


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल