भगवान श्री बांके बिहारी जी की पावन नगरी श्रीधाम वृन्दावन स्थित श्री लड्डू गोपाल रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों से आए हुए सारस्वत भाई बहनों ने एकत्रित होकर एक सभा का आयोजन किया और पूरे उत्तर प्रदेश में सारस्वत ब्राह्मण समाज के कल्याण हेतु एक प्रदेश स्तरीय संगठन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से हुई। सभा में अनेक महानुभावों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर समाज कल्याण की ओर एक साथ मिलकर कदम बढ़ाने का आव्हान किया। परस्पर विचार विमर्श के उपरांत सारस्वत ब्राह्मण महासभा, उत्तर प्रदेश नामक संस्था का गठन किया गया। इस सभा में प्रस्ताव एवं अनुमोदन के आधार पर सर्व सम्मति से सारस्वत ब्राह्मण समाज गाजियाबाद के अध्यक्ष श्री गिरीश सारस्वत को सारस्वत ब्राह्मण महासभा,उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष, अलीगढ़ सारस्वत ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री हर स्वरूप सारस्वत को महासचिव, मथुरा के अधिवक्ता श्री ओमवीर सारस्वत को कोषाध्यक्ष, आगरा से श्री मनीष रावत को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री यतेंद्र सारस्वत को प्रदेश लेखा परीक्षक, श्री महेश सारस्वत को प्रदेश सचिव, श्री तरुण सारस्वत को प्रदेश संगठन सचिव, हाथरस से श्री शिव कुमार सारस्वत को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री रामेश्वर सारस्वत को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री विशाल सारस्वत को प्रदेश संगठन सचिव, श्री जय प्रकाश सारस्वत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अलीगढ से श्री बी एल शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री पीयूष सारस्वत को प्रदेश सचिव, भावना सारस्वत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रवक्ता, श्री रवि सारस्वत, श्री प्रवीण कुमार सारस्वत व श्री जय शंकर सारस्वत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मथुरा से श्री ब्रजेश सारस्वत को प्रदेश उपाध्यक्ष व कानूनी सलाहकार, श्री रजत सारस्वत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व मीडिया प्रभारी, डॉ कुलदीप सारस्वत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व सोशल मीडिया प्रभारी, राया से श्री रूद्र प्रकाश सारस्वत प्रदेश संगठन सचिव, श्री शोभा राम सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, गाजियाबाद से कल्पना सारस्वत को प्रदेश प्रचार सचिव, अधिवक्ता देव प्रकाश सारस्वत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व कानूनी सलाहकार, नोएडा से श्री अरविन्द सारस्वत प्रदेश प्रचार सचिव व प्रवक्ता, श्री देवी शरण सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, वृन्दावन से श्री मुकेश सारस्वत प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री रत्नेश सारस्वत प्रदेश सचिव, श्री विष्णु गोस्वामी सिद्ध जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, बुलंदशहर से श्री दीपक सारस्वत प्रदेश सचिव, मेरठ से श्री विजय सुमन सारस्वत प्रदेश प्रवक्ता, अमरोहा से श्री क्रियांशु सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रवक्ता, संभल से श्री राम सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, हापुड़ से श्री सतीश चन्द्र सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,सहारनपुर से श्रीमती रेखा सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, एटा से श्री अमित सारस्वत प्रदेश सचिव, बदायूं से श्री अनुज शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, फर्रुखाबाद से श्री अनुभव सारस्वत प्रदेश संगठन सचिव, इटावा से श्री अंकित सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, श्री अविनाश सारस्वत प्रदेश सांस्कृतिक सचिव, प्रयागराज से श्री अजय जेटली प्रदेश संगठन सचिव, श्री धीरज सारस्वत प्रदेश प्रचार सचिव, कानपुर से श्री मुकेश सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, श्री विजय संड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, लखनऊ से डॉ नीरा शर्मा प्रदेश सांस्कृतिक सचिव, श्रीमती रेखा शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, वाराणसी से श्री राजेश झिन्गरान प्रदेश लेखा परीक्षक एवं श्रीमती रेखा शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रवक्ता चुना गया। सर्व सम्मति से चुनी हुई कार्यकारिणी ने संस्था के समुचित मार्गदर्शन एवं संरक्षण हेतु एक संरक्षक मंडल की महत्ता पर प्रकाश डाला और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी व प्रबुद्ध महानुभावों को सम्मानित संरक्षक सदस्य नामित करने पर विचार किया। सभा में सर्व सम्मति से प्रख्यात साहित्यकार प्रो. प्रवेश भारद्वाज ( विभागाध्यक्ष- बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय ) वाराणसी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री राकेश जेटली ( प्रधान संपादक- सारस्वत संजीवनी ) लखनऊ, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एडवोकेट अनिल सारस्वत (चेयरमैन विवेकानंद ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन इंस्टिट्यूशन्स ) अलीगढ, श्री सुरेश चन्द्र पचौरी ग्रेटर नोएडा ( अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा ग्रेटर नोएडा ), श्रीमद्भगवत् गीता मर्मग्य, प्रभु चरणानुरागी अनन्य सेवक, इस्कॉन प्रवचन कर्ता दासानुदास श्री शिव कुमार शर्मा (पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक सारस्वत ब्राह्मण समाज) गाजियाबाद, श्री वीरेंद्र सारस्वत ( वरिष्ठ समाजसेवी ) गाजियाबाद, सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ सुनील कुमार सारस्वत (संपादक- मानस चंदन पत्रिका) सीतापुर, श्री प्रताप भानु शर्मा (अवकाश प्राप्त अधीक्षक अभियंता) लखनऊ , श्री राजकुमार सारस्वत (प्रबंधक पं. तिलकभानु शर्मा शिक्षण संस्थान नगलासोंठ) फिरोजाबाद, श्री ओम प्रकाश सारस्वत (मालिक श्री लड्डू गोपाल रेस्टोरेंट व अवकाश प्राप्त कानूनगो) मथुरा, सुप्रसिद्ध अधिवक्ता श्री ओ पी उपाध्याय ( वरिष्ठ समाज सेवी ) मथुरा, सुप्रसिद्ध श्रीमद्भागवत वक्ता श्री बिहारी लाल शास्त्री (अध्यक्ष सारस्वत ब्राह्मण सभा ) वृन्दावन, डॉ विनोद सारस्वत (संस्थापक अध्यक्ष व संरक्षक सारस्वत महासभा ) आगरा, डॉ नरेन्द्र सारस्वत (अध्यक्ष सारस्वत महासभा आगरा ), सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ राम शंकर सारस्वत ( अध्यक्ष सारस्वत ब्राह्मण समाज ) हाथरस, डॉ प्रमोद सारस्वत (पूर्व अध्यक्ष सारस्वत ब्राह्मण समाज ) हाथरस, श्री सुरेश चन्द्र सारस्वत (अध्यक्ष सारस्वत ब्रह्मण समाज) रीढ़ा बलदेव, सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री हरिश्चन्द्र सारस्वत जी ( अध्यक्ष सारस्वत समाज ) मथुरा, एवं एडवोकेट विनोद चूड़ामणि ( संपादक - ब्रज गरिमा एवं प्रबंधक किसान इंटर कॉलेज सौंख ) मथुरा को संरक्षक सदस्य नामित किया। सभा की अध्यक्षता मथुरा सारस्वत समाज के अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र सारस्वत ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव श्री हरस्वरूप सारस्वत ने किया। कार्यक्रम का आयोजन एवं सुरुचि भोजन प्रसाद सिहोरा निवासी कानूनगो श्री ओम प्रकाश सारस्वत (मालिक श्री लड्डू गोपाल रेस्टोरेंट ) के सौजन्य से हुआ। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का श्री सुरेश फोजी अध्यक्ष रीढा बल्देव ने साफा पहनाकर स्वागत