PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति द्वारा विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया ।
1150 दिन

इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति द्वारा विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर डॉक्टर प्रियंका दास जैन द्वारा सभी रोगियों को एनीमिया के बारे में बताया गया व हमें एनीमिया से कैसे बचाव करना चाहिए और क्या क्या  खाना पीना चाहिए इसके बारे में सभी को जागरूक किया ।गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के बारे में विस्तार से बताया इससे बच्चे को क्या लाभ होते हैं और मां और बच्चा दोनों ही कैसे स्वस्थ बने रह सकते हैं ।क्लब अध्यक्ष श्रीमती मधु राज शर्मा ने अस्पताल में उपस्थित सभी मरीजों को 32 किलो दलिया, सेब बिस्कुट आदि पोषक आहार भी वितरित किए।डॉ प्रियंका दास जैन को पटका पहनाकर और  प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।कार्यक्रम में सीजीआर रजनी आंधीवाल ,सचिव सीमा वार्ष्णेय,आई एस ओ अलका गोयल ,मंजू वार्ष्णेय ,गुंजन दीक्षित ,मीनू अग्रवाल व दीप्ति वार्ष्णेय ने आकर चार चांद लगा दिए व क्लब की गरिमा को बनाए रखा।