वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में यथासंभव भागीदारी होती रहती है इसी श्रंखला में वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में अन्न क्षेत्र (स्वच्छता चौक )पर असहाय निर्धन वृद्धाओं को जोकि दूर के गांव से आई हुई थी को नई साड़ियां ,बिस्कुट ,दलिया ,फल ,फ़ूड कार्ड,मिठाई आदि का वितरण किया गया ।नई साड़ियां और जरूरत की वस्तुओं को देखकर वृद्धाओं की आंखों में जो चमक और होठों पर जो दुआएं थी उसे देखकर मानसिक खुशी मिली कि हमारी एक छोटी सी सेवा से उन लोगों को थोड़ी सी खुशी मिली। समिति की अध्यक्ष दीप्ति वार्ष्णेय ने कहा कि आगे भी वह इन वृद्ध महिलाओं की सेवा के लिए हाथ बढ़ाती रहेंगी।यह कार्य असहाय वृद्ध महिला समिति के उपाध्यक्ष श्री दिनेश सरदाना जी की सहमति और मदद से संभव हो पाया।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग समिति की अध्यक्ष दीप्ति,सचिव अनुराधा ,जिला सचिव वंदना, उप सचिव सीमा, कार्यकारिणी सदस्य रजनी आंधीवाल ,शालिनी, प्रीति,गीता, रूबी, रितु ,मंजू ,रेनू ,सीता, कुसुम ,मीनू,मंजू, पूनम ,राजेश ,प्रीति ,निधि,रजनी का रहा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पूजा ,उपाध्यक्ष पूजा,प्रभा ,उर्मिला,डिम्पल,नीरू,सुनीता, आदि भी उपस्थित रहीं।