PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल (ब्रज प्रांत) कीशौर्य जागरण यात्रा का रविवार 8 अक्टूबर को होगा हाथरस में आगमन
1032 दिन

विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 1964 को हुयी थी......यह वर्ष 2023-24 विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का 60वां वर्ष अर्थात शष्ठपूर्ति वर्ष है।  
      इसी वर्ष 2024 जनवरी माह में अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर बन रहे भव्य दिव्य मंदिर में प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा भी होने वाली है। 500 वर्षों के कडे संघर्ष के बाद यह शुभ समय आया है। 
       इसलिए इस वर्ष को ऐतिहासिक और गौरवशाली बनाने के लिए, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण का संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिये, समाज में सनातन और हिन्दुत्व की अलख जगाने के लिए
        विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल, सम्पूर्ण देश के सभी 44 प्रान्तों में बजरंग दल शौर्य जागरण यात्राओं का आयोजन कर रहा है।  जिसके अंतर्गत ब्रज प्रांत में 5 अक्टूबर 2023 को आगरा के रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर संपूर्ण ब्रज प्रांत में भ्रमण 25 जिलों में भ्रमण करते हुए यात्रा में पड़ने वाले सभी जिलों के अमर शहीद क्रान्तिकारियों, फौज के शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन करती हुई ,15 अक्टूबर 2023 को शाहजहांपुर में विश्राम लेगी  इस क्रम में शौर्य जागरण यात्रा का हाथरस जनपद में प्रवेश दिनांक 8 अक्टूबर 2023, दिन रविवार को हरिगढ़ के रास्ते से हनुमान चौकी पर प्रांत: 9:00 बजे होगा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हनुमान चौकी हरिगढ़ रोड पर भव्य स्वागत करेंगे वहां से सासनी रूहेड़ी दयानतपुर तहसील सदर लेबर कॉलोनी बागला कॉलेज मार्ग सासनी गेट चौराहा खाती खाना मैडू गेट सर्कुलर रोड बागला मार्ग बेनीगंज होते हुए घण्टा घर पर एक विशाल धर्मसभा में परिवर्तित होगी  घंटाघर चौराहे पर 11:00 बजे आयोजित की धर्मसभा के उपरांत यात्रा निजिहाई बाजार पत्थर बाजार नयागंज चावड़ गेट जलेसर रोड होते हुए फिरोजाबाद के लिए प्रस्थान करेगी | यात्रा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के राष्ट्रीय क्षेत्रीय व प्रांतीय पदाधिकारीओं का आगमन रहेगा
मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत मंत्री राकेश त्यागी जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा | इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के षष्ठपूर्ति वर्ष में प्रवेश के क्रम में नगर में यात्रा मार्ग में 60 भगवा तोरणद्वारों से सुसज्जित किया जायेगा उक्त जानकारी शौर्य जागरण यात्रा संयोजक व विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री प्रवीण खंडेलवाल एवं बजरंग दल जिला संयोजक हर्षित गौड़ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी, साथ ही सम्पूर्ण हिंदू युवा शक्ति को इस आयोजन में शामिल हो अपने समय की आहुति प्रदान करने का आव्हान किया | इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा जिला संगठन मंत्री कपिल तिवारी जिला मंत्री नरेंद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष मदन गोपाल वार्ष्णेय नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल  नगर मंत्री दीपक कनोडिया आदि उपस्थित रहे।


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।