PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का कांग्रेसियों ने किया स्वागत मनाया हर्ष
1034 दिन

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर सत्य का विजय पर्व मनाया गया जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया और अधर्म पर धर्म की विजय हुई तत्काल तमाम कांग्रेस जन जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय पर एकत्रित हुए जहां राहुल गांधी को बधाई दी गई और नारे लगाए गए । जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी जैसे नेता जिन्होंने यह प्रयास किया है कि यह भारतवर्ष अखंड बने भारत को जोड़ने का काम जिस नेता ने किया हो और सनातन धर्म में जो नारा है कि धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो इसको साक्षात करने का काम किसी ने किया है तो वह नेता राहुल गांधी ने किया है और आज सुप्रीम कोर्ट ने देश में न्यायपालिका पर और विश्वास बढ़ाने का काम किया है कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कदम एवं जिला उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट में मिठाई वितरण कर कर समस्त कांग्रेस जनों को बधाई दी कार्यक्रम में राधेश्याम अग्निहोत्री नारायण प्रसाद पिप्पल पंडित सुनील शर्मा सत्य प्रकाश रंगीला हरिशंकर वर्मा भगवती पौरूष एडवोकेट पन्नालाल आमना बेगम राधा किशन शर्मा विनोद शर्मा शशि गुरु मूवीन खान वकील साहब चांद मोहम्मद कपिल नरूला लक्ष्य वार्ष्णेय नबी हसन मुल्लाजी कुर्बान अली शहजादा देवेंद्र शर्मा अजय गौड़ एडवोकेट पंडित अविनाश चंद्र पचौरी बृजमोहन शर्मा आदि मौजूद थे


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल