मेवात शोभायात्रा पर की गई हिंसा पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत देगा ज्ञापन
, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामेश्वर सारस्वत एवं समस्त महासंघ के पदाधिकारी इस प्रकरण की घोर निंदा करते हैं। हरियाणा के मेवात में हिंदू वादियों द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा पर दूसरे समुदाय के दंगाइयों द्वारा हमला जान से मारने की नियत से किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों को चोट आई दसियों हिंदुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा सैकड़ों गाड़ियों को जला दिया गया तथा हिंदू दुकानदारों की दुकानों में लूटपाट भी की गई यह सब हरियाणा के कई शहरों में बड़े स्तर पर हिंसा हुई। सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम साबित हुई। हरियाणा सरकार द्वारा मृतकों की संख्या भी बहुत कम दिखाई जा रही है जबकि मृतकों की संख्या काफी अधिक है। यह बड़े अफसोस की बात है कि हिंदू होती हुई थी हम अपने हिंदुस्तान में धार्मिक आयोजनों को भी नहीं कर सकते क्या यह सब गलत है सरकार को यह सब देखना चाहिए। हरियाणा सरकार द्वारा दंगाइयों को पकड़कर उनसे ही नुकसान की भरपाई उन्हीं दंगाइयों के द्वारा कराई जाए। इस घटना में मृतक हिंदू परिवार वालों को हरियाणा सरकार द्वारा 25-25 लाख रुपए की धनराशि देनी चाहिए।जिस से मृतक के परिवारों का पालन पोषण हो सके तथा घायलों को भी आर्थिक मदद दी जाए इस प्रकरण में। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारी कल दिनांक 4 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार जिलाधिकारी हाथरस के माध्यम से ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत सरकार के नाम से दिया जाएगा जिसमें संगठन की पदाधिकारियों के साथ साथ हिंदूवादी संगठनों के भी पदाधिकारी इस ज्ञापन को देंगे।