आज व्यापार प्रकोष्ठ एवं अखिल भारतीय युवा महासभा द्वारा भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री कमल कांत दोबराबाल जी ने आगामी चुनाव के लिए व्यापारियों को साथ लेकर व्यापारिक हित में सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के लिए, व्यापारियों की सुरक्षा एवं सरकारी कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न ना हो इसके संदर्भ में भी जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी जी से वार्ता की एवं इसके साथ ही अखिल भारतीय युवा महासभा के प्रदेश महासचिव उपवेश कौशिक ने युवाओं की आगामी लोकसभा चुनाव में भागीदारी को लेकर उनसे वार्ता की जिससे देश मे नई उर्जा के साथ एवं नई सोच के साथ देश को आगे ले जाने और देश को विश्व मे विश्व गुरु बनाने में सहयोग मिले। इसके अलावा देश मे बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर सरकार को उचित कदम उठाने के लिए उनसे अनुरोध किया।
इस पर दोनों ही प्रदेश पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष महोदय द्वारा आस्वासन दिया गया जिसमें उनके द्वारा प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराने के लिए कहा गया है।
आज के कार्यक्रम में शैलेन्द्र साँवलिया, श्याम सुंदर (वंटी भैया), सूरज, संजय गुप्ता पदू वाले, संतोष कुमार, अभिषेक कुमार वार्ष्णेय, राजेश गौतम, राजकमल वार्ष्णेय आदि उपस्तिथ रहे।