PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

नेहरू युवा केंद्र हाथरस के तत्वावधान में राष्ट्रीय जल शक्ति अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
1131 दिन

    सादाबाद इंटर कॉलेज में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर शपथ एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में कैच द रेन राष्ट्रीय जल शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। जिसकी अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र की स्वयंसेविका वंदना दीक्षित ने की। शुरूआत में विद्यालय के अध्यापक धर्मेन्द्र सिंह ने सभी छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कॉलेज के अध्यापक धर्मेन्द्र सिंह ने सभी से  छात्रों से जल सरंक्षण की अपील की। जल के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि वर्षा जल  को इकट्ठा करने और बाद में उपयोग के लिए विशेष जल संचयन सरंचनाओं का निर्माण करके इसे संग्रहीत करने की एक तकनीक है यह न केवल पानी की उपलब्धता को बढ़ाता है बल्कि  गिरते जल स्तर को भी रोकता है। उन्होंने कहा कि  युवाओं को एवं अन्य ग्रामीणों को वर्षा जल संरक्षण के लिए जागरूक करें। वंदना दीक्षित ने कहा कि वर्षा जल का संग्रहण और उपयोग संसाधनों के संरक्षण का एक अच्छा तरीका हो सकता है कुछ लोग वर्षा जल का उपयोग पौधों को सीचनें, सफाई करने, नहाने या पीने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी दिनों में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रखंड क्षेत्र में जल सरंक्षण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमें जल सरंक्षण के बारे में भी काफी चर्चा की जायेगी। सादबाद इंटर कॉलेज में जल संरक्षण निबंध प्रतियोगिता के तहत छात्रों ने अपने-अपने विचार प्रकट करें। जिसमें  में प्रथम स्थान सरिता शर्मा, द्वितीय स्थान राखी चौधरी और तृतीय स्थान सायरा ने प्राप्त किया है। इन्हें शील्ड़ एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल