PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में कैच द रेन अभियान के तहत चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
1011 दिन

नेहरू युवा केन्द्र, हाथरस के तत्वाधान में ब्लाक सहपऊ में जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा के निर्देशन में कैच द रेन 3.0 अभियान के अंतर्गत चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक सहपऊ के गांव कोकना कलां और नगला बिहारी में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर  भाग लिया। ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि जल है तो कल है की मुख्य अवधारणा यही है कि जल बिना जीवन संभव नहीं है। आज मनुष्य जल को दूसरी ग्रहों पर खोजने जा रहे है और प्रयास भी कर रहे किंतु अपनी पृथ्वी पर जल के संचयन के तरीकों को नहीं सीखना चाहते और मानसून के पहले अपने छत को साफ कर ले और कोई ऐसा बदोबंस्त करें जिससे छत पर एकत्रित होने वाला जल सीधा भूगर्भ में जाए और पृथ्वी का जल स्तर बढ़ सके। पंचायत सहायक प्रेम शंकर ने युवाओं को वर्षा जल संचयन के लिए जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। ब्लाक सहपऊ के गांव कोकना कला में स्वयंसेवक गौरव कुमार ने बताया कि जल संरक्षण के लिए युवा जल का उपयोग सिंचाई एवं घरेलू दोनों जगहों पर औचित्यपूर्ण प्रयोग करें। कार्यक्रमों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। गांव नगला बिहारी में स्वयंसेवक संतोष कुमार  ने सभी युवाओं को जल की शपथ दिलायी और उनको नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक कुशवाहा, ़द्वितीय स्थान प्रीति एवं तृतीय स्थान  तेजस्विनी ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिखा वार्ष्णेय, द्वितीय स्थान शिवानी एवं तृतीय स्थान सकीना ने प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया  और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।