PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जल संरक्षण के तहत नेहरू युवा केंद्र हाथरस के तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
1014 दिन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ईकाई नेहरू युवा केन्द्र, हाथरस की जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा एवं लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर ऊषा सक्सैना के निर्देशन में कैच द रैन 3.0 अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कैच द रैन 3.0 अभियान के तहत विकास खंड-सासनी के ज्ञान एकेडमी स्कूल में कैच द रैन अभियान के तहत जल सरंक्षण पर शपथ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवा छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बहुत ही अच्छे तरीके से जल को कैसे बचा सकते है और वर्षा के पानी का उपयोग करने के लिए अपने तरीके से प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में ज्ञान एकेडमी स्कल के प्रधानाचार्य रवि जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्षा के पानी को सुरक्षित रखने के अभियान को आम लोगों तक फैलाने की कोशिश की जा रही है। अगर पानी के संकट पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में स्थिति बहुत बिगड़ जाएगी। देश की वर्तमान पीढ़ी का दायित्व है कि अभी से ही इसके लिए तैयारी शुरू कर दें। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जी ने कैच द रैन 3.0 की शपथ दिलाई।  

स्वयंसेवक कपिल कुमार ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य देश में वर्षा जल सरंक्षण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम हम अपने युवा मंडल के सदस्य के साथ मिलकर इस कार्यक्रम कर रहे है। ‘‘हमारा उद्देश्य है कि जहां भी गिरे, और जब भी गिरे, वर्षा का पानी इकट्ठा करें। अगर आज जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो मानव जीवन का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।’’ स्वयंसेवक अंशुल कुमार ने कहा कि इस अभियान से देश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पास वर्षा जल संचय को लेकर एक साफ सन्देश पहुंचेगा। जिससे आम जनता भी वर्षा ऋतु आने से पहले पानी इकट्ठा करने के लिए संसाधनों को विकसित करेगी।

कार्यक्रम मे ऐश्वर्या ने प्रथम स्थान, मयंक उपाध्याय ने द्वितीय स्थान व प्रिया राज ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी को प्रधानाचार्य जी ने शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।