PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

नवग्रह मंदिर पर श्रीरामकथा का भव्य आयोजन, आचार्य निर्मल दास जी महाराज करेंगे कथावाचन
348 दिन
ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव श्री श्री 108 श्री महंत कंचन लाल जी महाराज की अष्टम पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य श्रीरामकथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 21 अगस्त से 29 अगस्त 2025 तक अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर, हाथरस में होगा। कथावाचन का शुभ कार्य श्रीधाम गोवर्धन से पधारे आचार्य श्री निर्मल दास जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी द्वारा करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। मंदिर महंत दिनेश गुरु के अनुसार, कथा यात्रा 21 अगस्त को प्रातः 10 बजे श्री बिहारी जी मंदिर, बड़ी कोठी, बंदरवन कमला बाजार से कथा स्थल तक निकाली जाएगी। विशेष कार्यक्रम कथा महोत्सव के दौरान कई विशेष धार्मिक आयोजन भी होंगे—श्रीराम जन्मोत्सव – 23 अगस्त, सायं 4 बजे से श्रीराम विवाह (कन्यादान) – 24 अगस्त, सायं 4 बजे से श्रीराम राज्याभिषेक – 29 अगस्त, सायं 4 बजे से यज्ञ पूर्णाहुति – 30 अगस्त, प्रातः 10 बजे से महाभंडारा – 31 अगस्त, प्रातः 10 बजे से इस आयोजन के मुख्य यजमान श्री हनुमान जी महाराज होंगे। मंदिर महंत दिनेश गुरु ने शहर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।