श्यामकुंज स्थित एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर कालेज में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के साथ बिताये गये खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा करते हुये संस्था के डायेरक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहने की मंगल कामना करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मधुर स्मृतियों, उत्कृष्ट अनुशासन, शिक्षा के प्रति समर्पण को कभी भूलाया नहीं जा सकता। विद्यालय से विदाई के पश्चात् निकट भविष्य में वह विद्यालय की स्मृतियों को हृदय में संजोते हुये अपना, अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन करें।
विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड0) ने कहा कि वर्तमान समय में जीवन में आगे बढ़ने के लिये सच्ची लगन, अनुशासन, कठोर परीश्रम अत्यन्त आवश्यक है, ये वो हथियार हैं जिनकी सहायता से बडी से बडी लडाई को जीतकर सपनों को साकार किया जा सकता है।
दीपांशी, अंशिका, निराली, वर्षा, सलोनी, प्रतीक, नमन, प्राची, वर्षा, आरूशी, प्रयानी, रितिका, सुहानी, पारूल आदि द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक कमलकान्त शर्मा व हिमांशु वार्ष्णेय द्वारा विभिन्न रोचक खेल खिलाये गये। विद्यार्थियों को विभिन्न उपनामों से भी सुशोभित किया गया। विद्यार्थियों के बौद्धिक क्षमताओं का आंकलन करते हुये प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय व उप-प्रधानाचार्या शाजिया रफीक खान द्वारा लक्ष्य मिस्टर फेयरवल व प्राची मिस फेयरवल का चुनाव किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्डिनेटर रेखा जादौन, ई0 खुशी गुप्ता, नीरू गुप्ता, ललिता पाठक, काजोल वार्ष्णेय, राधा सारस्वत, कोमल अग्रवाल, मानसी वर्मा, गिरीश वर्मा, कृष्ण कुमार कौशिक, मौ0 दानिश, हर्ष सिंघल, सारिका सोनी, सोनिया सिंह, अल्पना राठी, निधि अरोरा, निधि चतुर्वेदी, ज्योति शर्मा, मुस्कान शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, सत्यवती आदि का सहयोग रहा।
अंत में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया