PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

श्यामकुंज स्थित एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर कालेज में रंगों के राजा लाल रंग का हुआ भव्य-आयोजन ।
389 दिन
श्यामकुंज स्थित एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर कालेज में रंगों के राजा लाल रंग का उत्सव भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बालक-बलिकायें लाल रंग के वस्त्र पहनकर अत्यन्त ही सुन्दर, भव्य एवं आकर्षक लग रहे थे। लाल गुब्बारों, लाल पुष्पों, लाल फलों, लाल गमलों आदि से सुन्दर स्वरूप से बाल-वाटिका की सजावट मन को आकर्षित एवं आनंदित कर रही थी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित, डी0 आर0बी0 के पूर्व प्रधानाचार्य तथा एम0एल0डी0वी0 व आर0के0एस0के0 इण्टरनेशनल स्कूल के निदेशक स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि रंग-बिरंगी दुनिया में रंगों को महत्वपूर्ण स्थान है। हम सभी रंगों से वस्तु की पहचान करते हैं। लाल, पीला, हरा और नीला मुख्य रंग होते हैं। लाल रंग इतना प्रभावी होता है कि एतिहासिक दिन का ‘रेड लेटर डे’ के रूप में जाना जाता है। प्रकृति में पुष्पों का राजा गुलाब, हृदय को आकर्षित करने वाला कमल मन को सुरभित एवं सुगन्धित करने वाले गुडहल एवं कन्नेर जब लाल रंग में खिलते हैं, तो उन्हें देखकर मन मयूर नृत्य करने लगता है। याशिका, किंजल, स्वच्छ, कर्तिका, देवांश, निष्ठा, कनिष्का, कर्तिका, कार्तिक, कुबेर, इशिका, अयांशी, शौर्य, युग, समिष्ठा, जानवी, दक्ष, प्रेरणा, प्रिंकल, चिराग, वंशिका, वेदिका, अर्थव, अनन्या, जतिन, शिवेश, वंश, गोपाल, हर्षित, रूद्रास, वंश, तन्मय, अमन, गौरव, अगम, अराध्या, वानी, अराध्या, अक्सा, शिवी, राधे, वेदिक, गम्या, सारांश, वैष्णवी आदि बच्चों द्वारा अत्यन्त हर्षोल्लास से रेड डे मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड0), प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय, ईं0 खुशी गुप्ता, ईं0 हिना वार्ष्णेय, उप-प्रधानाचार्या शाजिया रफीक खान, कार्डिनेटर डॉ0 रेखा जादौन, डॉ0 ललित नरायन, निधि शर्मा, रिया जैन, प्राची शर्मा, नीतू सिंह, निधि अरोरा, मुस्कान शर्मा, पुनीत गुप्ता, पुनीत वार्ष्णेय, जीतू अरोरा, राजेन्द्र प्रसाद आदि का सहयोग रहा। अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी का धन्यवाद दिया ।

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल