PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

सादाबाद के गाँव जारऊ में मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
524 दिन
सादाबाद के गाँव जारऊ में युवा ग्राम पंचायत जारऊ ग्रुप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सीमारामवीर उपाध्याय का ग्रुप के अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान एवं उपाध्यक्ष गौरव चौहान ने गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर इस तरह के आयोजन किये जाने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है हम सब का फर्ज है कि अपने बच्चों को सदाचार के अच्छे रास्ते पर ले जाने के लिए उनका मार्ग दर्शन करें जिससे वह क्षेत्र और अपने परिवार का नाम रोशन करें । इस दौरान रामकिशन चौहान, धीरेंद्र चौहान, किशनवीर सिंह, डॉ० महीपाल सिंह, रामप्रकाश शर्मा, मौनमहेश शर्मा, छत्रपाल जाटव, पुष्पेंद्र चौहान, ब्रजेश चौहान, अंकुश चौहान, सुनील चौहान, सर्वेश जाटव, गुड्डा भैया, निरूति जाटव, राजवीर सिंह, विनोद कश्यप, ताराचंद्र कश्यप, सुमेरा कश्यप, भुवनेश्वर शर्मा, ओम शर्मा, भगवती शर्मा, रमेश चंद्र चौहान, नीटू परमार, संजय उपाध्याय, पप्पू परमार, राजेन्द्र धाकरे आदि मौजूद रहे।

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल