PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

सासनी के जूनियर हाईस्कूल परिसर से बच्चों द्वारा मतदाता जागरूक रैली को तहसीलदार सासनी नीरज वार्ष्णेय ने झंडी दिखाकर किया रवाना
1183 दिन

सासनी के जूनियर हाईस्कूल परिसर से बच्चों द्वारा मतदाता जागरूक रैली को तहसीलदार सासनी नीरज वार्ष्णेय ने झंडी दिखाकर किया रवाना


मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल परिसर से बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय तथा खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम ने रैली को रवाना करते हुए मतदान के महत्व प्रकाश डालते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए सभी को आवश्यक रूप से मतदान करना चाहिए । उन्होंने अधिक से अधिक मतदान को लोकतंत्र की मजबूती में सहायक बताते हुए कहा कि हमारे यह कर्तव्य बनता है, कि हम मतदान को लेकर पूरी तरह सजग हो और इसी सजगता के साथ हम अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वहीं खंडशिक्षाधिकारी ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य मतदान का संदेश घर-घर पहुंचाना है। रैली जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर सेंट्रल बैंक, बस स्टैण्ड, शहीद पार्क, कमला बाजार, गांधी चौक, अयोध्या चौक, ठंडी सड़क, पंजाब नेशनल बैंक, मोहल्ला विष्णुपुरी, आगरा अलीगढ राजमार्ग, जामा मस्जिद, बच्चा पार्क, होते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए गुजरी और जूनियर हाईस्कूल पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। इस दौरान तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय,  नायब तहसीलदार लियाकत अली, सुपरवाइजर अभिषेक कौशिक, अमित कुमार, हजारी लाल, मुकेश कुमार पाठक, प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा कुमारी,  समीक्षा शर्मा, विमलेश, विजय भारती, इंदू आर्या, रेखा गुप्ता, पल्लवी चतुर्वेदी, गीता शर्मा, प्रीति कुशवाहा, महावीर, पूनम शर्मा, प्रियंका, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।