PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिलाधिकारी हाथरस ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत मशाल रैली प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
1111 दिन

। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के तृतीय संस्करण के आयोजन (दिनांक 25 मई से 05 जून 2023 तक) के सफल क्रियान्वन हेतु जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने टार्च रिले/मशाल रैली (प्रचार वाहन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के तृतीय संस्करण की जानकारी देते हुए कहा कि गेम्स के प्रचार प्रसार हेतु 4 मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-अलग दिशाओं में दिनांक 05 मई 2023 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 के कर कमलों द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर रवाना की गई है। मशाल रैलियाँ सम्पूर्ण प्रदेश में खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 के आयोजन का सार्वजनिक प्रचार-प्रसार करेंगी। उन्होंने टार्च रिले रैली हेतु रूट चार्ट के संबंध में कहा कि आज प्रातः 06ः00 बजे बैटन रिले रैली का शुभारम्भ पी0बी0ए0एस0 इंटर कॉलेज हाथरस से गांधी तिराहा होते हुए आगरा रोड शहीद स्मारक से चामड़ की ओर आर0सी0 कन्या इंटर कॉलेज हाथरस पर समापन होगा तथा प्रातः 07ः00 बजे आर0सी0 कन्या हाथरस में बैटन रिले टीम का स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रातः 08ः30 बजे आर0सी0 कन्या इंटर कॉलेज हाथरस से बैटन रिले रैली अग्रिम जनपदों के लिये प्रस्थान करेगी।

 


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल