PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

दीवानी न्यायालय मुख्य मार्ग पर युवती ने युवक को पीटा मौके पर एकत्रित हुए अधिवक्ता और राहगीरों ने मामले को शांत कराया
1226 दिन

हाथरस 26 मई, जिला न्यायालय परिसर में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ा है  दीवानी न्यायालय में मुख्य मार्ग पर एक युवती ने एक युवक को पीट दिया इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है मोके पर पुलिस, अधिवक्ता तथा राहगीर एकत्रित हो गए मामले को शांत कराया इस मुख्य मार्ग पर बीते कुछ दिनों में कई घटनाएं हो चुकी हैं एक अधिवक्ता पर तथाकथित रूप से पेचकस से हमला करना बताया गया था  कुछ दिनों बाद एक वरिष्ठ अधिवक्ता पर जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी तथा महिलाओं की आपस में झगड़े को देखा गया था ये सभी घटनाओं का स्थल यही मुख्य मार्ग है इस स्थान पर पुलिस तैनात रहती है कैमरे लगे हुए हैं जो कि खराब है इसी बात का अपराधी अनुचित लाभ उठा रहे हैं अधिवक्ताओं में इन घटनाओं तथा बढ़ते आपराधिक ग्राफ, पुलिस की लापरवाही तथा खराब कैमरों को लेकर काफी रोष व आक्रोश है l