PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

13 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में फ्री ट्रायल बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कक्ष में आयोजित की गई
1135 दिन

जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष मृदुला कुमार निर्देशानुसार प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, हाथरस अखिलेश दुबे की अध्यक्षता में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव अजय कुमार की उपस्थिति में  13 मई, 2023 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वादों के अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठक वीडियो क्रान्फ्रेंसिग कक्ष में आयोजित की गयी।

जिसमें जिला बार ऐसोशियेशन के सचिव, पवन कुमार शर्मा, अधिवक्तागण ममता चतुर्वेदी, मुकेश पाल सिंह, यतेन्द्र कुमार शर्मा, अरविन्द्र उपाध्याय, हीरेश कुमार उपाध्याय, शिव कुमार शर्मा, सुशील पाठक, नरेन्द्र कुमार भारद्वाज, मनोज कुमार शर्मा, रौकेन्द्र कुमार सारस्वत, अमित कुमार दीक्षित, पीयूष वरिष्ठ, तरूण वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे। 

प्रधान न्यायाधीश द्वारा सभी अधिवक्ता बन्धुओं से इस राष्ट्रीय लोक अदालत मेें पारिवारिक मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। उन्होंने सभी अधिवक्तागण से अपील की कि पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वाद का निस्तारण कराये जाने हेतु उत्प्रेरित करने व लोक अदालत के लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करें, जिससे पक्षकार अपने वाद का शीघ्र निस्तारण कराकर इस राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर सकें, जिससे उनके समय व धन की बचत हो सके।   

 


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल