PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

हाथरस गेट पुलिस ने 8 वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
1244 दिन

22.अप्रेल को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम नगला रानी निवासी  जितेन्द्र पुत्र पप्पू द्वारा सूचना दी कि उसका लड़का अंकित उम्र करीब 08 वर्ष दोपहर में बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी से कहीं गायब हो गया है । बहुत तलाश किया गया किन्तु कहीं नहीं मिला । जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस द्वारा तलाश के क्रम में  24.अप्रेल को गुमशुदा अंकित उपरोक्त का शव ग्राम नगला रानी में रेलवे लाइन के किनारे झाडियों मे मिला था । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण “एन्टीमॉर्टम स्ट्रैंगुलेशन” आया था। 

  थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा घटना के सभी तथ्यों/बिन्दुओं पर गहनता से विवेचना करते हुए संकलित साक्ष्यों, धरातलीय अभिसंकलन व लाभप्रद सूचना की मदद से आज  घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में प्रकाश में आये  01 अभियुक्त मोहित पुत्र दौलतराम निवासी नगला रानी थाना हाथरस गेट को गिरफ्तार किया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्त से की गई पूछताछ में अभियुक्त मोहित एवं वादी जितेन्द्र के परिवार के बीच आपस मे पुरानी रंजिश का होना प्रकाश में आया है । 

* पुलिस ने अभियुक्त का नाम  मोहित पुत्र दौलतराम निवासी नगला रानी थाना हाथरस गेट  बताया है