PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

लापता युवक का शव खेत में मिला इलाके में फैली सनसनी पुलिस मौके पर
1193 दिन

हाथरस:- लापता युवक का बाजरे के खेत में शव मिलने से इलाके में भारी सनसनी फैल गई मौके पर लोगों की भीड़ लग गई वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए फॉरेंसिक टीम का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा में आज प्रातः 35 वर्षीय अजय पुत्र ज्वाला सिंह निवासी गांव महामोनी का शव बाजरे के खेत में मिलने से इलाके में भारी सनसनी फैल गई वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में भारी कोहराम मच गया वहीं घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक युवक 26 अप्रैल की शाम से अचानक लापता हो गया जिसकी तलाश की जा रही थी कि आज प्रातः सूचना मिली कि बाजरा के खेत में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला है जहां आज मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त अजय के रूप में की गई है वहीं परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जाहिर की है। और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।