PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

*जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस गूंज द्वारा श्रमिक दिवस पर 60 मजदूरों को सम्मानित किया*
763 दिन
मेहनत उसकी लाठी है मजदूरी उसकी काठी है इस विशेष अंदाज में जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस गूंज द्वारा श्रमिक दिवस पर सासनी स्थित एक फैक्ट्री में ६० मजदूरों को अँगोछा बिस्कुट एवं जूस की बोतल का वितरण किया ताकि उनको तपती दुपहरी में कुछ राहत पहुंचाई जाए एवं उनके कार्य की सराहना की जा सके ।साथ ही संस्था द्वारा एक फल वाले भाई को छतरी दी गई ताकि वह धूप से बचा रहे।उन श्रमिकों को बाल मजदूरी के विषय में जागरूक किया ।तथा फैक्ट्री पर तुलसी ,कनेर,मीठी नीम व अनार के पौधे लगवाये ।अध्यक्ष दीप्ति वार्ष्णेय ने साधारण भाषा में समझाया कि बाल मजदूरी तथा शोषण से देश की अर्थव्यवस्था को खतरा होता है और इसके बच्चों पर गंभीर ,अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन दुष्परिणाम होते हैं जैसे शिक्षा से वंचित हो जाना ,शारीरिक व मानसिक विकास न होना । इसलिए बाल मजदूरी नहीं होनी चाहिए । इस कार्यक्रम में अध्यक्षा दीप्ति वार्ष्णेय ,सचिव माधुरी वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष ऋतु वार्ष्णेय,वाईस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित ,यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय ,कुसुम वार्ष्णेय,चित्रा गोयल,नमिता गोयल,कल्पना वार्ष्णेय मधु शर्मा ,कल्पना वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहीं।

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल