PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

नवरात्रि के पावन अवसर पर निर्धन कन्या का कन्यादान व छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन
837 दिन
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली ने नवरात्रि के पावन अवसर पर निर्धन कन्या जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली ने नेहरू कॉलोनी में जाकर वैष्णो माता के मंदिर में एक निर्धन कन्या का कन्यादान किया। ग्रुप के सभी सदस्यों ने मिलकर उस कन्या को उसकी जरूरत का सामान दिया और सभी ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया उस कन्या को ग्रुप द्वारा बेड ,गद्दा ,कुर्सी, बेडशीट ,तकिया, पैंट शर्ट ,साड़ी ,मेकअप किट, ज्वेलरी ,बैग ,टॉवल, बर्तन ,कंबल ,डिनर सेट, नगदी ,आदि गिफ्ट दिए ।‌ इसी के तहत माता वैष्णो देवी के मंदिर जाकर सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन गाए और नृत्य किया। सभी सहेलियों माता के भजनों पर झूम उठी साथ ही मंदिर में उपस्थित कन्याओं का पूजन किया गया कन्याओं को चुनरी ,खाद सामग्री ,क्लेचर ,बिंदी, लहंगा, ओढ़नी ,फ्रॉक और सूट देकर कन्याओं का पूजन किया। साथ ही हनुमान जी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया और अंत में माता रानी को चुनरी उडवाई गई और माता रानी का प्रसाद लगाया गया और हनुमान जी का प्रसाद लगाया गया । वहां उपस्थित सभी सदस्यों को प्रसाद वितरण किया गया इस कार्यक्रम में हमारी वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित, यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय ,आईपीपी माधवी पचौरी ,अध्यक्ष मधु अग्रवाल, सचिव शालिनी वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष मीनाक्षी, इंदु, शालिनी पोद्दार, सविता, नीलम गुलाटी, आशा शर्मा, रेखा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, गुंजन गर्ग ,मीनू, अनुपम ,का भरपूर सहयोग रहा।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।