PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस सहेली का 26 व अधिष्ठापन संपन्न हुआ और मधु अग्रवाल जी बनी नई अध्यक्ष |
820 दिन
जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस सहेली का 26 व अधिष्ठापन रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ | कार्यक्रम का शुभारंभ S.P चतुर्वेदी जी ने गणेश जी का दीप प्रज्वलित करके किया कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना पर नृत्य कर और स्वागत गान गाकर हुई |कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पिछले साल की सचिव ने अपने ग्रुप में जो कार्य किए थे उसके बारे में बताया |उसके बाद हमारे चीफ गेस्ट S.P चतुर्वेदी जी का पटका पहनाकर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया | वहां उपस्थित सेंट्रल कमेटी मेंबर श्री बृजमोहन शर्मा जी, स्पेशल कमेटी मेंबर अशोक अग्रवाल जी , फेडरेशन ऑफिसर श्री मदन मोहन शर्मा जी ,वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित जी यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय जी और आईपीपी माधवी पचौरी का पटका पहना कर गिफ्ट देकर सम्मान किया |हमारी इंस्टॉलेशन ऑफिसर सीमा वार्ष्णेय द्वारा ग्रुप की नई अध्यक्ष और सभी मेंबरों को शपथ ग्रहण कराई गई | आईपीपी माधवी पचौरी ने उनके साथ उनके कार्यकाल में जिन्होंने उनका सहयोग किया उन सभी मेंबरों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया| ग्रुप की नई अध्यक्ष बनी मधु अग्रवाल , सचिव बनी शालिनी , कोषाध्यक्ष प्रीति वाष्र्णेय ने अपना पद संभाला | हमारे ग्रुप ने महिला दिवस के उपलक्ष में दो सम्मानित महिलाओं का सम्मान किया | अन्य ग्रुप के प्रेसिडेंट सचिव और कोषाध्यक्ष को बुलाया और उनका पटका पहनाकर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया| इसके बाद मीडिया प्रभारी को भी सम्मानित किया गया| इस प्रोग्राम का संचालन हमारी वाइस प्रेसिडेंट इंदु शर्मा और रजनी आंधिवाल ने किया| अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्य शालिनी पोद्दार ,मंजूलता,मीनाक्षी ,इंदु , गुंजन, नेहा, प्रियंवदा, रेखा ,सुनीता, रश्मि ,नेहा ,लीला खंडेलवाल, नीलम गुलाटी, पवन पचौरी, रेनू, इशा ,आशा ,नीलम गुप्ता ,मीनू, मीरा, अनीता ,अनुपम, आदि का सहयोग सराहनीय रहा|

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल