PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

महिला एव बाल कल्याण संगठन ने महापर्व मकर संक्रांति पर किया खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण
505 दिन
हाथरस जनपद के कस्बा सादाबाद के मथुरा रोड बिहारी गेस्ट हाउस पर महिला एवं बाल कल्याण संगठन पर मकर संक्रांति महापर्व खिचड़ी भोग प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।जिससे समाज के तमाम धार्मिक सनातनी महाप्रभु सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुषों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करके अपने जीवन को धन्य बनाया। इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने से खुशहाली आती है और हमारा जीवन उज्जवलता की ओर अग्रसर होता है और हमारे देश राज्य जनपद गांव शहर में ऐसे कार्यक्रम होने से सुख समृद्धि और विकास होता है व ऐसे धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन समय समय पर होना चाहिए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एव बाल कल्याण संगठन के जिला उपाध्यक्ष जानू चौधरी ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन जिला उपाध्यक्ष जानू चौधरी मीडिया प्रभारी अनिल चौधरी, देवेंद्र चौधरी, राजकुमार चौधरी उर्फ कालू चौधरी, वीरू पहलवान, अनिल चौधरी, प्रशांत फौजदार, जितेंद्र सिंह, देवराज सिंह, लाले , पूनम वर्मा राखी देवी जीतू चौधरी राजेंद्र चौधरी मंजू देवी ज्योति देवी उषा देवी राजेंद्र सिंह गावर सहित सैकड़ो की संख्या में महिला एव पुरुष मौजूद थे।

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल