PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष का संस्था के हेड ऑफिस पर हुआ जोशीला स्वागत
539 दिन
महिला एव बाल कल्याण संस्था की रेखा राणा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगरा आगवन पर संस्था के हैंड ऑफिस कमला नगर पर आगरा जिला ज्योति राजावत ने अपनी सैकडो महिलाओ के साथ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा का फूलमाला व दुपट्टा उड़ाकर प्रशस्ति पत्र भेंटकर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। महिलाएं हर वर्ग में आगे बढ़ रही हैं। वही उन्होंने बताया कि आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था महिलाओं के हित के लिए कार्य करता है। संस्था के दरवाजे कमजोर पीड़ित महिलाओं के लिए चौबीस घंटे खुले हैं। संस्था द्वारा समय-समय पर महिलाओं के हित के बारे में जागरूक किया जाता रहा है। इस अवसर पर पिंकी चौहान, जिलाध्यक्ष ज्योति राजावत, जय राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश कुमार, धीरज दुबे, जानू चौधरी, अनिल चौधरी, दिनेश बघेल, पूनम वर्मा, राखी देवी, मंजू देवी, ज्योति देवी, उषा देवी, पूनम राघव, उमेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।