PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस सहेली द्वारा नाना चुड़ा समा जी के जन्मदिवस पर सेवा और संस्कार से परिपूर्ण भोजन व्यवस्था, शरबत वितरण तथा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया ।
350 दिन
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस सहेली द्वारा 17 जून नाना चुड़ा समा जी के जन्मदिवस पर सेवा और संस्कार से परिपूर्ण भोजन व्यवस्था, शरबत वितरण तथा वृक्षारोपण का आयोजन किया । इस अवसर पर जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। इस कार्य में सभी सदस्यों ने सहभागिता की ओर स्नेहपूर्वक भोजन परोसा। साथ ही गर्मी के मौसम में राहगीरों और जरूरत मंद लोगों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई। जिससे राहगीरों को गर्मी में राहत मिले। सेवा कार्य के उपरांत सभी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देते हुए कुल 31 पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी वार्ष्णेय के नेतृत्व में किया गया*।, *जिसमें फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित, यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय, सचिव मीनाक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय, संगीता, सीमा, सरिता, मधु,रजनी, राधा,भावना, शोभा सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल