PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

नववर्ष के पहले दिन मंदिर में दर्शन, अभिषेक व पूजा अर्चना के लिये तडके से लगी रही भीड, बडी संख्या में शामिल हुए लोगों ने संयुक्त रूप से किये अभिषेक, शांतिधारा, विश्व में शांति की कामना।
579 दिन
श्री जैन नवयुवक सभा द्वारा नववर्ष पर्व के मौके पर नयागंज स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर व हलवाई खाना स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर पंचायती जैन मंदिर में संयुक्त रूप से पूजा अर्चना व भगवान नेमिनाथ के अभिषेक व शांति धारा कर विश्व में शांति की कामना की गयी। नववर्ष के मौके पर बडी संख्या में जैन समाज के लोग महावीर सहित अन्य तीर्थो पर बडी सख्ंया में मंगलवार को रवाना हो गये थे। जिससे बुधवार को नववर्ष के मौके पर वह पूजा अर्चना कर सकें। नववर्ष के पहले दिन भगवान के अभिषेक करने के लिये युवाओं ने विशेष उत्साह देखा गया। नयागंज स्थित नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पूजन अभिषेक व शांतिधारा की गयी। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, जैन ज्वैलर्स संचालक छीतरमल जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन, कमलेश जैन लाल वाले, संजीव जैन भूरा, अमित जैन, पंकज जैन, राकेश जैन, धन्य कुमार जैन सोगानी, अनिल जैन गुड्डू, धर्मेन्द्र जैन, सुभाष चंद्र जैन, संजीव जैन सूत वाले, सम्यंक जैन, पार्थ जैन, अजीत जैन, अतुल जैन, सुनीत जैन, राजेश जैन, तन्नु जैन, जितेन्द्र जैन, जीतू जैन, अखिलेश जैन मनीष, राजा जैन, अनूप जैन लाल वाले, नेमिचंद्र जैन, निखिल जैन, नितिन जैन, विजय जैन, जेकी जैन सहित बडी संख्या में महिला पुरूष व बच्चे शामिल हुए थे। 

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।