PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

भारत विकास परिषद्,शाखा हाथरस के जय शर्मा अध्यक्ष, तरुण शर्मा सचिव बने ।
430 दिन
भारत विकास परिषद शाखा हाथरस की एक आम सभा की बैठक मसाला दरबार रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्पण कर किया गया ।सत्र 2024-25 की सचिव श्रीमती विनीता दुबे द्वारा सत्र में अब तक किए गए सेवा, संस्कार एवं संपर्क कार्यों की आख्या प्रस्तुत की गई। अध्यक्ष श्री तरुण अग्रवाल द्वारा सत्र में सभी द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। उसके उपरांत चुनाव अधिकारी उप जिला समन्वयक श्री मुकेश गोयल के निर्देशन में संपन्न निर्वाचन में श्री जय शर्मा को अध्यक्ष एवं श्री तरुण शर्मा को सचिव, श्रीमती रिचा खंडेलवाल कोषाध्यक्ष, श्रीमती ज्योति सेंगर संयोजक महिला सहभागिता निर्वाचित हुए। इस बैठक में मुख्य रूप से ऑनलाइन भारत को जानो के प्रांतीय अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार वार्ष्णेय, सत्र 2024- 25 के कोषाध्यक्ष श्री पवन गोयल, पूर्व क्षेत्रीय संपर्क सचिव श्री आर सी नरूला, पूर्व जिला समन्वयक डॉ बीपी सिंह, पूर्व जिला उपसमन्वयक श्री आर एम वशिष्ठ, डॉ रघुकुल तिलक दुबे, श्री प्रवीण खंडेलवाल, श्री संजीव सेंगर, अविनाश सिंह, डॉ नितिन मिश्र, अशीष रस्तोगी दीपक भारद्वाज, नवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल