राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद हाथरस शाखा ने परिषद द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर चलाई जा रहे स्वाबलम्बी भारत एवं महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत विद्या अध्ययन करने वाली द्बालिकाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए श्री मानिकचंद्र इंटर कॉलेज लाड़पुर में स्थाई प्रकल्प के रूप में एक सिलाई केंद्र की स्थापना करने के लिए पांच सिलाई मशीन जिसमें दो सिलाई मशीन (स्टैंड और पायदान सहित) विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सत्यनारायण राम को सोंपी गई। इन सिलाई मशीनों को देने के लिए श्री विजय कृष्ण गर्ग, डॉ बी पी सिंह, श्री राकेश मोहन वशिष्ट, श्री अभिमन्यु भारद्वाज,श्री बाल प्रकाश वार्ष्णेय का सहयोग रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि श्री विजय कृष्ण गर्ग, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सत्यनारायण राम, ग्राम प्रधान श्री कृष्ण गोपाल, भारत विकास परिषद हाथरस शाखा के अध्यक्ष श्री तरुण अग्रवाल,सचिव श्रीमती विनीता दुबे, श्री ऋषि कुमार वार्ष्णेय , श्री राम चरण नरूला, डॉ बी पी सिंह, श्री राकेश मोहन वशिष्ट, डॉक्टर हेमलता चौधरी, भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त (स्काउट )श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती, भारत माता, स्वामी विवेकानंद के छवि चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्पार्पण कर की गई। सचिव श्रीमती विनीता दुबे एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ सभी उपस्थित जनों द्वारा वंदे मातरम गायन किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान के बाद विभिन्न देशभक्ति गीतों पर अत्यंत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिस पर प्रसन्न होकर अतिथियों द्वारा सभी को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर भारत विकास परिषद हाथरस शाखा की ओर से सिलाई केंद्र के लिए दो पंखे देने की भी घोषणा की गई। इन सिलाई मशीनों से निर्धन छात्राएं सिलाई कार्य सीख कर रोजगार प्राप्त कर सकें इसके लिए हाथरस के विभिन्न गारमेंट व्यवसाईयों से कार्य उपलब्ध करा इन कन्याओं के लिए स्वरोजगार की व्यवस्था करने का भी प्रयास भारत विकास परिषद हाथरस शाखा द्वारा किया जाएगा। भारत विकास परिषद के पदाधिकारी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को स्वस्थ संस्कारित बनाने के साथ समर्थ बनने के लिए इस सिलाई मशीन वितरण का महत्व बताया गया। और किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में हर संभव सहायता देने का वायदा किया गया। प्रधानाचार्य श्री सत्यनारायण राम इस सिलाई केंद्र की स्थापना करने के लिए भारत विकास परिषद हाथरस शाखा के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। अंत में शाखा अध्यक्ष श्री तरुण अग्रवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री हरिश्चंद्र सरोज, श्री धर्मेंद्र सिंह, श्री दिनेश चंद जैन, श्री हिम्मत सिंह,श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, श्री ऋषि कुमार वार्ष्णेय, श्री पवन कुमार पाठक, श्री विष्णु लवानिया, श्रीमती संगीता, श्री पवन कुमार शर्मा, कुमारी प्रीति आदि शिक्षक एवं शिक्षकाएं उपस्थित रहे