PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

भव्यता के साथ निकलेगा 45वां श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज छड़ी मेला महोत्सव, 7 अगस्त को होगा शुभारंभ
59 दिन
45वें श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज छड़ी मेला महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को अंगुमल धर्मशाला, सादाबाद गेट, हाथरस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार वार्ष्णेय ने की, जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विष्णु कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि इस वर्ष बाबा श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज का 45वां छड़ी मेला महोत्सव अत्यंत भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को दोपहर 4:00 बजे लाला के नगला स्थित बाबा श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज मंदिर से मेले का शुभारंभ होगा। यह विशाल शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी तथा रात्रि में अंगुमल धर्मशाला, सादाबाद गेट पर इसका समापन होगा। इसके उपरांत बाबा का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में तीन दर्जन से अधिक आकर्षक धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां शामिल होंगी, जिनका दर्शन कर श्रद्धालु एवं नगरवासी भक्तिभाव से सराबोर होंगे। वहीं 8 अगस्त 2026 को बाबा की प्रसादी का विशाल आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सहभागिता करने की अपील की गई। प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार वार्ष्णेय, मोहनलाल वार्ष्णेय, योगेश शर्मा, ललित कुमार, पवन कुमार गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले), लव कुमार वार्ष्णेय, मोहनलाल गोस्वामी, अनिल वार्ष्णेय, चंदन, मोहित, दीपक शर्मा , नीरज जैसवाल, तुलसी गोस्वामी , राकेश गुप्ता, आनंद वार्ष्णेय, योगेश शानू, सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर बाबा श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।