कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज उत्सव का आनंद लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में राधा गावर एवं जिया रस्तोगी को संयुक्त रूप से तीज क्वीन का खिताब प्रदान किया गया। वहीं दीपिका शर्मा, ज्योति गोयल, कोमल माहेश्वरी एवं भारती गोयल उप-विजेता रहीं।
क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को आपसी स्नेह, सौहार्द और उत्साह के साथ अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।
क्लब की सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने बताया कि तीज कार्यक्रम का उद्देश्य क्लब की सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करने के साथ भारतीय परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखना है।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया, सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा, पूर्व अध्यक्ष राधा गावर, आईएसओ दीपिका शर्मा, दीपा, सीमा, दीप्ति, नीतू, कमलेश, लीना, जूही, मीना, रीना, ज्योति, जिया, अंजू, नूपुर, नमिता व कोमल आदि उपस्थित रहीं।