PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

कोतवाली क्षेत्र में एसी मिस्त्री की हत्या का खुलासा ,पुलिस टीम ने इनामी बदमाश गौरव को किया गिरफ्तार
1050 दिन

5 जुलाई को सरेशाम नामजद बदमाशों ने ac मिस्त्री संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी  जिसके बारे में मृतक के भाई  मनोज कुमार  द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना कोतवाली सदर पुलिस पर सूचना दी कि थाना कोतवाली क्षेत्र के  मौहल्ला गांधीनगर लाला का नगला मे मोटरसाइकिल नं0 UP81BN8193 पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके भाई संजय पुत्र जगदीश निवासी ग्राम साथनी थाना इगलास हाल निवासी गणेश सिटी कॉलोनी  हाथरस को उसकी दुकान के सामने बाए पैर मे गोली मार दी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है तथा आरोपी अपनी मोटरसाईकिल को कुछ दूरी पर छोडकर भाग गये है । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है । 

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा स्वयं व डॉग स्क्वायड एवम फॉरेस्निक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त सनसनीखेज घटना के शीघ्र अनावरण व घटना के शामिल अभियुक्त गणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस  अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में  घटना के अनावरण एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीमो का गठन किया गया तथा एसओजी टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में टीम द्वारा 7 जुलाई को  घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना मे शामिल 02 अभियुक्तों गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । गठित टीमों द्वारा उक्त घटना में शेष वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास के क्रम में आज 19 जुलाई  को 10000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त गौरव चौधरी  निवासी हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 01 खोखा व 04 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है ।   गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में कोतवाली सदर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । वही इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ने PDN न्यूज को जानकारी देते हुए बताया


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल