PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

रावण दहन / दशहरा मेला के अवसर पर 2 अक्टूबर को रहेगा रूट डायवर्जन
184 दिन
रावण दहन / दशहरा मेला दिनांक 02.10.2025 में प्रेमरघु हॉस्पीटल के सामने मैदान पर आगरा रोड जनपद हाथरस में मनाया जायेगा। जिसमें अत्यधिक भीड का आवागमन रहेगा। अतः इस पर्व को दृष्टिगत रखते हुये दिनाकं 02.10.2025 को प्रात: 8:00 बजे से समाप्ति तक जनपद हाथरस की यातायात व्यवस्था / रूट डायवर्जन निम्न प्रकार रहेगा । जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे तथा कोई अप्रिय घटना घटित न हो । *1.*चामड गेट चौराहा से आने वाले बडे/मध्यम वाहनः-* चामड गेट की तरफ से आने वाले बडे/मध्यम वाहन डीआरबी तिराहा से रोडबेज बस स्टैण्ड,मधुगढी तिराहा, इगलास फाटक,हतीसा बाईपास होते हुये अपने गन्तव्य पर जायेगे । *2.आगरा की ओर से आने वाले मध्यम/बडे वाहनः-* नगला भुस तिराहा थाना चन्दपा से वाई पास होते हुये बाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा, अलीगढ,कासगंज की ओर जायेगे । *3.अलीगढ की तरफ से आने वाले मध्य/बडे वाहनः-* रूहेरी तिराहा कोतवाली हाथरस गेट से बाया मथुरा बरेली हाईवे होते हुये जनपद मथुरा,आगरा की ओर जायेगे । *4.सिकन्द्राराऊ की ओर से आने वाले मध्यम/बडे वाहनः-* मैडू बाईपास कोतवाली हाथरस जंक्शन से बरेली वाईपास होते हुये बाया रूहैरी वाईपास हतीसा पुल,जनपद अलीगढ, मथुरा,आगरा की ओर जायेगे । *5.मथुरा की ओर से आने वाले मध्यम/बडे वाहनः-* हतीसा पुल के ऊपर(बाईपास) से होते हुये जनपद आगरा, अलीगढ, सिकन्द्रराराऊ की ओर जायेगे । *नोटः- दोपहर 14.00 बजे से मेला समाप्ति तक आगरा रोड पुलिस चौकी (बम्बा) से गिजरौली ब्लाँक तक सभी प्रकार के छोटे वाहन(मोटर साईकिल,कार,छोटे लोडिंग वाहन आदि) भी पूर्णतय प्रतिबन्धित रहेगें ।* *नोटः- आपातकालीन वाहन(एम्बुलेन्स,फायरब्रिग्रेड,आदि) को आवश्यकतानुसार रूट के हिसाब से जाने की अनुमति होगी ।*