श्री हरि गोविंद सेवा समिति (रजि.) हाथरस, के भगवद आश्रीय आयोजक योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले),पंडित श्री श्याम बल्लभ मिश्र द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन भागवत भवन, श्याम कुंज आगरा रोड पर किया गया।
कथा आयोजको ने बताया कि पुरुषोत्तम मास व श्रावण के पावन पर्व पर हर बार की भांति विश्वकल्याणथ श्री धाम गोवर्धन (गिरिराज जी) में भव्य आयोजन श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन एवं यज्ञ महोत्सव का आयोजन 20 जुलाई 2023 से 27 जुलाई 2023 तक कथा स्थल श्री गिरवर निकुंज संत श्री गया प्रसाद जी महाराज की समाधि स्थल के सामने बड़ी परिक्रमा गोवर्धन (गिरिराज जी) कथा व्यास बृजवासी भक्त चरण किंकर आचार्य पंडित श्री राम वल्लभा धीश जी (श्री राम जी महाराज) हाथरस वालो द्वारा किया जायेगा।
जिसमे कलश यात्रा का आयोजन 20 जुलाई 2023 को सुबह 9 बजे मंदिर श्री लक्ष्मी नारायण दान घाटी से चालू होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। तथा 21 जुलाई को सती चरित्र, 22 जुलाई को प्रहलाद चरित्र, 23 जुलाई को कृष्ण जन्म नंदोत्सव, 24 जुलाई को गोवर्धन पूजा छप्पन भोग दर्शन, 25 जुलाई को रास लीला होली महोत्सव, 26 जुलाई को श्री गुरुदेव पूजन एवम कथा विश्राम, 27 जुलाई को गीता जी पाठ पूर्णाहुति, प्रसादी का आयोजन किया जायेगा।
श्री रामजी महाराज जी ने सभी वैष्णव जन भक्तो से कथा सुनने के लिए आग्रह किया और इस कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से लाइव दिखाया जाएगा।
आयोजक मंडल में आज श्री राम जी महाराज, पंडित श्री ओकाराचार्य जी महाराज, आचार्य श्री प्रभाकर कृष्ण मोहिनी शरण, वीरेंद्र जी पुढ़ीर, गुंजन वार्ष्णेय, दुर्गेश कुमार, योगेश वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता आदि भक्तगण मौजूद रहे।