PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

सासनी रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी के गार्ड से अज्ञात बदमाशों ने की लूट
1172 दिन

सासनी रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी के गार्ड से अज्ञात बदमाशों ने की लूट

दिल्ली टूंडला मार्ग स्थित सासनी रेलवे स्टेशन के निकट अज्ञात बदमाशों ने असलाहों के बल पर रेलवे ट्रैक पर खडी मालगाडी के गार्ड से दो हजार रूपये छीन लिए जिसकी शिकायत रेलवे पुलिस हाथरस को दी है। शुक्रवार को दी तहरीर में रेलवे गार्ड अरविंद कुमार ने कहा है कि टूंडला से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी गुरूवार/शुक्रवार की रात सासनी स्टेशन की लूप लाइन पर पहुंची और खड़ी हो गई। जहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने मालगाडी के गार्ड को अपना निशाना बनाते हुए मालगाडी गार्ड के डिब्बे में चढ़ गए और गार्ड को असलाह दिखाते हुए उसकी जेब में रखे लगभग दो हजार रूपये छीनकर भाग गये। घटना की सूचना गार्ड ने फोन द्वारा पुलिस को दी तो सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ अलीगढ़ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गार्ड अरविंद कुमार ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।