PDN NEWS

Live  

गौरव दीक्षित
सासनी

कस्बा सासनी में गंगा सप्तमी के अवसर पर श्री गंगा मंदिर पर सजाया गया फूलबंगला किया विशाल भंडारा प्रसाद वितरण
1194 दिन
कस्बा सासनी में गंगा सप्तमी के अवसर पर श्री गंगा मंदिर पर सजाया गया फूलबंगला किया विशाल भंडारा प्रसाद वितरण

कस्बा सासनी में गंगा सप्तमी के अवसर पर श्री गंगा मंदिर पर सजाया गया फूलबंगला किया विशाल भंडारा प्रसाद वितरण

सासनी कस्बा के मौहल्ला पीपल वाला में स्थित श्री गंगा मंदिर से श्री गंगा सप्तमी के मौके पर फूल बंगला तथा विशाल भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। गुरूवार को मौहल्ला पीपल वाला में स्थित श्री गंगा मंदिर से फेरी प्रारंभ होते हुए बजरिया, अयोध्या चौक, ठंडी सड़क, कन्या इंटर कालेज, रामलीला, पंजाब नेशनल बैंक, मौहल्ला विष्णुपुरी, आगरा अलीगढ़ राजमार्ग, जामा मस्जिद, बच्चा पार्क, सेंट्रल बैंक, शहीद पार्क, बस स्टैंड, कमला बाजार, गांधी चौक होते हुए मंदिर पर पहुंची। भक्तों ने शंख झालर, मजीरा ढोलक आदि वाद्ययंत्रों की ताल से निकलने वाली ध्वनि और मां गंगा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। तत्पश्चात फूलबंगला दर्शन और विशाल भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे पाकर भक्तों ने पुण्यलाभ अर्जित किया। इस दौरान अभिषेक उपाध्याय, तुषार उपाध्याय, प्रदीप गुप्ता, प्रकाश चंद्र शर्मा,डॉक्टर लोकेश शर्मा, दीपक शर्मा, हर्षित गुप्ता, राहुल वर्मा, रिक्की गुप्ता, अभिषेक शर्मा, टीटू दिवाकर, सोनू कुशवाह, ललित शर्मा, श्री कृष्ण शर्मा, नरेंद्र जैसवाल, कांता प्रसाद वार्ष्णेय, आदि मौजूद थे।


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।