PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

श्रीचमत्कारी गणेश भगवान मन्दिर पर पूस माह के प्रथम बुधवार के सुअवसर पूजा अर्चना का भव्य आयोजन किया गया।
585 दिन
पूस माह में पूजा अर्चना का आयोजन नगर में विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है वहीँ श्री गणेश मित्र मंडल एव पूर्व सभासदों द्वारा होली गली स्थिति श्रीचमत्कारी गणेश भगवान मन्दिर पर पूस माह के प्रथम बुधवार के सुअवसर पूजा अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजकों द्वार खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया। होली गली स्थिति चमत्कारी श्री गणेश मन्दिर पर पूस माह के बुधवार को भव्य दीप आरती का आयोजन किया गया। पूर्व सभासदों द्वारा श्री गणेश भगवान की आरती उतारकर समाज कल्याण की कामना की। आयोजक मंडल द्वारा सभी को पीत वस्त्र पहनाकर स्वागत एव सम्मान किया गया। आरती में काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। श्री गणेश मित्र मंडल के अध्यक्ष मनीष कूलवाल ने बताया कि चमत्कारी श्री गणेश जी मन्दिर पर पूस माह के प्रत्येक बुधवार को विशेष पूजा अर्चना के साथ प्रसादी का आयोजन किया जायेगा। 01 जनवरी के बुधवार को भगवान श्री गणेश जी की 101 दीपों से भव्य आरती की जायेगी। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी जनता जनार्दन से आह्वान करते हुये कहा है कि पूस माह के प्रत्येक बुधवार को होली गली स्थिति चमत्कारी श्री गणेश जी के दर्शन करके एव प्रसादी ग्रहण कर पूण्य लाभ लें। इस अवसर पर पूर्व सभासद नरायन लाल ,पूर्व सभासद वीरेंद्र महौर , पूर्व सभासद श्री भगवान वर्मा , पूर्व सभासद हरप्रसाद माहौर ,पूर्व सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र ,पूर्व सभासद प्रतिनिधि एव सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर , रबि फोटो बाले , दिबाकर बमा शुनील ठाकुर शायम वर्मा पसात वर्मा , ऐल पी लाला , मटरुमल सिलबर बाले , टालीबाल लाला , टिकु अग्रवाल , दिपेश शर्मा ,आदि मौजूद रहे।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।