श्रीदाऊजी महाराज के 114 वाॅ मेला के श्री वेद भगवान शोभा यात्रा के महोत्सव सभापति पं शौर्य शर्मा सर्वसम्मति से चुने गए आप श्री बृजमोहन शर्मा शर्राफ तंबाकू वालों के सुपुत्र है।
आज श्री वेद भगवान सभा की एक विशेष बैठक "फौजीभवन" नवल नगर में डॉ जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी की अध्यक्षता में हुई जिसमें डॉ प्रवीण देव रावत द्वारा श्री शौर्य शर्मा जी का महोत्सव सभापति का प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन पूर्व महोत्सव सभापति पं ऋषि कुमार कौशिक जी द्वारा किया गया जिसको सर्वसम्मति से सभी उपस्थित जनों द्वारा करतल ध्वनि तथा श्री वेद भगवान की प्रसादी के रूप में पीतपटका, फूलमाला तथा अंग वस्त्र पहना कर श्री वेद भगवान के जयकारे के साथ पं शौर्य शर्मा का स्वागत किया गया।
श्री वेद भगवान की शोभायात्रा भाद्रपद शुक्ल पक्ष गणेश चतुर्थी शुभ संवत 2082 के अनुसार 27 अगस्त 2025 को कामेश्वर नाथ मंदिर कमला बाजार से 2:00 बजे श्री वेद भगवान के छवि चित्र चारों वेदों तथा गणेश जी को रथ में विराजमान कर बैंड बाजौ के साथ भगवान गणेशञी तथा अन्य झांकियां के साथ प्रारंभ की जाएगी।
सभा की बैठक में "निर्णायक मंडल"" "स्वागत समिति" "संचालन समिति: "स्थापक मंडल" तथा "अनुशासन समिति" का गठन किया गया।
बैठक में सर्व श्री डॉक्टर पंडित गणेश वशिष्ठ पंडित शबागीष कुमार शर्मा, पं शौर्य शर्मा,] सुग्रीव सिंह राणा, "एडवोकेट" पं बौहरै प्रशांत शर्मा, श्री गिरिराज किशोर उपाध्याय, डॉ उपेंद्र झा, डॉ प्रथम पंडित, डॉ प्रदीप देव रावत, डॉक्टर जितेंद्र कुमार शर्मा,8 पं राघवेंद्र शर्मा "वैदेल" पंडित ऋषि कुमार कौशिक, आचार्य पंडित मनोज द्विवेदी, सत्येंद्र स्वरूप शर्मा, देव स्वरूप शर्मा, आदित्य स्वरुप शर्मा, आदि उपस्थित जनों। के जलपान स्वागत की व्यवस्था इंजीनियर देव स्वरूप शर्मा द्वारा की गई। संचालन डॉक्टर जितेंद्र कुमार शर्मा, तथा अध्यक्ष डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा "फौजी" के धन्यवाद प्रताप के साथ बैठक संपन्न हुई।
अंत में धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो, प्राणियों में "सद्भावना: हो ,विश्व का "कल्याण" हो, "दाऊबाबा" की जय हो, "रेवती मैया" की जय हो, "गौ माता" की जय हो, "भारत माता" की जय हो, श्री "वेद भगवान" के जयकारों के साथ "पार्वती पतियै" "हर हर" "महादेव" के नारों के साथ सभा की बैठक संपन्न हुई।।