PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

पुलिस क्षेत्राधिकारी सादाबाद में भारी पुलिस बल के साथ सादाबाद क्षेत्र में एरिया डेकोरेशन किया
1243 दिन

पुलिस क्षेत्राधिकारी सादाबाद  गोपाल सिंह द्वारा नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत  वासूदेव अग्रसेन स्कूल,बजरिया चौराहा,अम्बेडकर पार्क,आगरा चुँगी, मुरसान चौराहा,सलेमपुर चौराहा आदि महत्वपूर्ण व मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर सीआरपीएफ बल,पीएसी बल एवं पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन कर आम जनमानस को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया । एरिया डोमिनेशन के दौरान आम जनमानस को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा लोगों से वार्ता कर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की गई । एरिया डोमिनेशन में कम्पनी कमांडर सीआरपीएफ, प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद, आदि अधिकारी व सीआरपीएफ बल, पीएसी बल एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें ।* ‼️