कस्बा सासनी में क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोतवाली सासनी पुलिस एवं आएएफ ने किया फ्लैग मार्च
निकाय चुनावों के मतदान को निष्पक्ष और निर्भीक कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर पूरी तरह कमर कसकर तैयार हैं। साथ ही पुलिस अफसरान लोगों को शांति और सुरक्षा का पूरा विश्वास दिलाने के लिए शनैः-शनैः पैदल मार्च कर रहे हैं। इसी क्रम में सीओ सुरेन्द्र सिंह ने आरएफ एवं कोतवाली सासनी पुलिस अफसरान तथा जवानों के साथ पैदल मार्च किया। रविार को सीओ ने कोतवाली से पैदलमार्च शुरू किया और पुरानी सब्जीमंडी तथा उसके बाद शहर में सभी मोहल्लों और गलियों में पैदलमार्च करते हुए लोगों को निर्भीक बिना किसी लोभ लालच के मतदान करने की अपील की। सीओ ने कहा कि किसी के भी लुभाने में न आएं तथा निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुनें जिससे वह विकास करा सके। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का पूरा विश्वास दिलाया। साथ ही लोगों से कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की यदि कोई उपद्रवी घटना को अंजाम देता है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें। उन्होंने पुलिस अफसरानों के नंबर भी लोगों को दिए। जिससे मतदान में कोई गड़बड़ी न हो और मतदान शांतिपूर्वक हो सके। इस दौरान एसएचओ केशवदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज एसआई राजेश यादव,एसआई सत्यभान सिह कांस्टेबिल अमित चौधरी सहित आरएएफ तथा पुलिस जवान मौजूद थे।