PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल व जिलाधिकारी राहुल पांडेय द्वारा कानून व्यवस्था की बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
610 दिन
जिलाधिकारी हाथरस व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को पीस कमेटी बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होने झांकी/जुलूस मार्गों तथा दुर्गा पांडाल/रावण दहन स्थलों की सूची तैयार करने तथा उसमें आयोजक/संयोजक का मोबाईल नम्बर दर्ज करने के निर्देश दिए। निर्धारित जुलूस मार्गों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लें कि विद्युत के तार लटके हुए नहीं होने चाहिए। उन्होंने अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा को खाद्यान्न निर्मित किये जाने वाले गोदामों/अधिष्ठानों का अभियान चलाकर जांच करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान यदि नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मत कार्यवाही करने के साथ ही लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। नकली खोआ, दूध, घी, पनीर, मिठाईयां आदि की बिक्री किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध मदिरा का निर्माण एवं बिक्री किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जनपद में संचालित मदिरा की दुकानों का नियमितरूप से निरीक्षण करने तथा मानक के अनुरूप कार्य न पाये जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन तथा जी0एस0टी0 अधिकारी से कहा कि यदि प्रवर्तन के दौरान आबकारी विभाग से संबंधित सामग्री प्राप्त होती है तो आबाकारी विभाग को अवश्य सूचित करें। जिससे कि नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। उन्होंने जिला औषधि निरीक्षक अधिकारी से जनपद में संचालित समस्त मेडिकल स्टोरों पर शत प्रतिशत सी0सी0टी0वी0 कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही नशीली दवाईयों की बिक्री किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी पुलिस, थानाध्यक्षों को दुर्गा पांडाल, रावण दहन स्थल, जुलूस मार्गों, रामलीला स्थलों आदि का स्थलीय निरीक्षण करने तथा दुर्गा पांडाल में सी0सी0टी0वी0 कैमरों के साथ मूलभूत आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अश्लील गाने किसी भी दशा में नहीं बजने चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन व्यवस्था आदि की जांच अवश्य कर लें। मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस में सम्मिलित होने वालों की सूची तथा जुलूस में शामिल होने वाले व्यक्ति मदिरा का सेवन नहीं किया होना चाहिए। रावण दहन स्थल के ऊपर विद्युत तार और रेलवे लाईन/एन0एच0 मार्ग से सटा हुआ नहीं होना चाहिए, इसकी जांच अवश्य कर लें। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस विभाग के समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, ड्रग इंस्पेक्टर, आबकारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल