PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल व जिलाधिकारी राहुल कुमार पाण्डेय द्वारा संयुक्त रुप से मशहूर विशाल लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का निरीक्षण किया
676 दिन
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल व जिलाधिकारी हाथरस राहुल कुमार पाण्डेय द्वारा संयुक्त रुप से मशहूर विशाल लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के भव्य आयोजन के दृष्टिगत मेला परिसर में पार्किंग स्थल, दंगल स्थल, प्रशासनिक शिविर, विभिन्न समुदायों/राजनीतिक दलों के लगने वाले शिविर, विभिन्न प्रकार की लगने वाली दुकानों, झूलों, मेला परिसर में आने-जाने वाले मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चैक किया गया तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो पाये ।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दुकानदारो व आमजनो से संवाद कर उनका हाल चाल जाना एवं उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया । भ्रमण/निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेले मे लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा सम्बन्धित को सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से भी सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही ड्यूटी लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया कि मेले में दुकानो पर आसपास अनावश्यक भीड इकट्ठा न होने दे तथा संदिग्ध लगे तो जाँच अवश्य की जाये तथा अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार , प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट व आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।