जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत एम0जी0 पोलीटेक्निक हाथरस में बनाये गये पोलिंग पार्टी रवानगी हेतु स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर पालिका हाथरस, नगर पंचायत मुरसान एवं मैण्डू के लिये पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हेतु एम0जी0 पोलीटेक्निक पर की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी की। जानकारी करने पर उप जिलाधिकारी हाथरस ने बताया कि नगर पालिका हाथरस तथा नगर पंचायत मुरसान एवं मैण्डू में मतदान कराये जाने हेतु पोलिंग पार्टियों की रवानगी एम0जी0 पोलीटेक्निक से की जायेगी तथा मतदान के पश्चात् मतपत्र पेटिकाओं को अलग-अलग नगर पंचायतवार स्ट्रॉग रूम में रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि मतदान हेतु मतपत्र पेटिकाऐं प्राप्त हो गई हैं। जिनकी जाँच कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान एवं मतगणना के दौरान आने वाले पुलिस बल के लिये समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। पोलिंग पार्टी रवानगी हेतु समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिये पर्याप्त मात्रा में बेरीकेटिंग, मतगणना टेबल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।