PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिलाधिकारी हाथरस में पराग डेयरी में अस्थाई गौशाला का निरीक्षण करते हुए गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली
1164 दिन

जिलाधिकारी हाथरस ने  विकास खण्ड सासनी की पराग डेयरी में संचालित अस्थाई गौशाला का  औचक निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्थाई गौशाला में संरक्षित गौवंश के लिए पीने के पानी, टीनशेड, खाने के लिए हरा चारा एवं भूसे आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी की तथा केयर टेकर उपस्थिति पंजिका, स्टॉक पंजिका, उपस्थिति पंजिका, पशु चिकित्सक विजिट पंजिका आदि का अवलोकन किया। उन्होंने खुले में घूम रहे जानवरों को पकड़वा कर जनपद में संचालित स्थाई/अस्थाई गौशालाओं में संरक्षित कराने तथा संरक्षित पशुओं का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण/टीकाकरण एवं शत प्रतिशत ईयर टैगिंग कराने के निर्देश दिए।

गौ-शाला में संरक्षित किये गये गौ-वंश हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी करने पर खण्ड विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि पराग डेयरी स्थित गौशाला में लगभग 1613 निराश्रित गौवंश मौजूद हैं। जिनकी देखरेख हेतु 21 केयर टेकर तथा ग्राम पंचायतों से समय समय पर आवश्यकतानुसार सफाई कर्मचारी लगाए जाते हैं। मुख्य गेट पर पी0आर0डी0 जवान तैनात किये गये हैं। 06 टीन शेड, चारा खाने हेतु 20 चरही, 04 पानी पीने के हॉज, 04 समरसेबिल संचालित हैं।


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।