PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

सामान्य प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में मतदान ड्यूटी लगाए जाने हेतु सॉफ्टवेयर पर फीड डाटा का तृतीय रेडा माइग्रेशन एनआईसी किया गया
1243 दिन

। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु ESD Software के माध्यम से Randomised पद्धति से अधिकारियों/कर्मचारियों की बूथवार मतदान ड्यूटी लगाये जाने हेतु साफ्टवेयर पर फीड डाटा का तृतीय रेडमाइजेशन एनआईसी कलेक्ट्रेट में सामान्य प्रेक्षक श्रीश चन्द्र वर्मा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की उपस्थिति में किया गया। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में दो नगर पालिका एवं सात नगर पंचायतों में मतदान कराये जाने हेतु कुल 348 बूथ बनाये गये हैं। जिसमें 9 पिंक बूथ एवं 04 अतिरिक्त बूथ हैं। मतदान हेतु कुल 1548 कार्मिकों की तैनाती की गई है। 387 पोलिंग पार्टी बनाई गई हैं, जिसमें से 39 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। रेंडमाइजेशन के पश्चात् प्रेक्षक महोदय ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाऐं सुचारू एवं सुव्यवस्थित पाई गई।