PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंडी परिषद सादाबाद में बनाए गए स्ट्रांग रूम /मतगणना स्थल का निरीक्षण किया
1131 दिन

जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मण्डी परिसर सादाबाद में बनाये गये स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल का  निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत सादबाद तथा सहपऊ हेतु मण्डी स्थल पर की तैयारियों के संबंध में जानकारी की। जानकारी करने पर उप जिलाधिकारी सादाबाद ने बताया कि नगर पंचायत सादाबाद तथा सहपऊ ने मतदान कराये जाने हेतु पोलिंग पार्टियों की रवानगी मण्डी परिसर से की जायेगी तथा मतदान के पश्चात् मतपत्र पेटिकाओं को अलग-अलग नगर पंचायतवार स्ट्रॉग रूम में रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि मतदान हेतु मतपत्र पेटिकाऐं प्राप्त हो गई हैं। जिनकी जाँच कर ली गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मतदान एवं मतगणना के दौरान आने वाले पुलिस बल के लिये समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। पोलिंग पार्टी रवानगी हेतु समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिये पर्याप्त मात्रा में बेरीकेटिंग, मतगणना टेबल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल