PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिलाधिकारी हाथरस ने उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की
1042 दिन

जिलाधिकारी हाथरस ने  जनपद के उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की

जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने सम्बन्धित समस्त विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जाने वाले ऋणों के बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने जनपद में होेने वाले औद्योगिक निवेश में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी अधिकारियों से उद्यमियों द्वारा किये गये आवेदन पत्रों पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्यमियो की समस्याओं का निस्तारण करना है। प्रत्येक बिन्दुओ की रिपोर्ट निर्धारित समय में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित समस्त विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जाने वाले ऋणों के बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्यमियो की समस्याओं का निस्तारण करना है। प्रत्येक बिन्दुओ की रिपोर्ट निर्धारित समय में निस्तारित करके प्रगति करना सुनिश्चित करने तथा सम्बन्धित विभागों को अनुपालन आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए। 

यू0पी0एस0आई0डी0ए0 प्रभारी ने अवगत कराया कि सडक पर काली सतह बिछाने का कार्य फरवरी में प्रारम्भ कर दिया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने अन्य प्रकरणों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों से समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारण करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इन्वेस्टर्स की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अपेक्षित सुधार न होने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।