PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिलाधिकारी हाथरस ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों बैठक की
1194 दिन

 जिलाधिकारी हाथरस अर्चना वर्मा ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान के तहत संबंधित विभागो द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में   कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अंतर विभागीय बैठक की

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के रोगियों की डेंगू एवं मलेरिया की जांच कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को नगरीय क्षेत्र व जिला पंचायतराज अधिकारी को समस्त ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से साफ सफाई कराने, नालियों एवं रिक्त स्थानों पर जलभराव की समस्या की स्थिति का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियों को कटवाते हुए फागिंग कराने एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संचारी रोगों से बचाव के संबंध में पम्पलेट के माध्यम से स्कूली छात्र/छात्राओं एवं ग्राम पंचायतों में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जागरूकता संबंधी पम्पलेट को सरकारी भवनों यथा प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों, सामुदायिक शौचालयों तथा हैल्थ एण्ड वेलनेस केन्द्रों पर चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जुकाम व बुखार से पीड़ित व्यक्तियों से आवाहन किया है कि चिकित्सक से परामर्श के उपरान्त ही दवाईयों का सेवन करें। उन्होंने संबंधित समस्त विभागों को संचारी एवं दस्तक अभियान के दौरान कृत कार्यवाही से समय-समय पर अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मंजीत सिंह ने संचारी रोगो के नियंत्रण के लिए जनपद में दिनांक 01.04.2023 से 30.04.2023 तक एक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 15 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक दस्तक अभियान के तहत संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।